रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. यात्रा के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. शुक्रवार को सम्मान समारोह, राजघाट पर श्रद्धांजलि, द्विपक्षीय बैठक और प्रेस बयान का कार्यक्रम तय है. दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया है.
दिल्ली में 5 दिसंबर को एक विशेष कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर वाहनों की पार्किंग और रुकने पर प्रतिबंध रहेगा. पुलिस ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने पर गाड़ियां टो की जाएंगी और चालान भी किया जाएगा.
रोहित-कोहली पर रवि शास्त्री की बड़ी चेतावनी
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त कदम उठाए हैं. राजधानी में प्रदूषण की निगरानी के लिए एक कमिटी बनाई जाएगी, जिसका नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री करेंगी. इस कमिटी में बड़े वैज्ञानिक, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे. प्रदूषण से निपटने के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें कहा कि मौसम की खराब स्थिति के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. लगातार बिगड़ती हुई स्थिति के बावजूद हर साल केवल बयानबाजी होती है और कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है. सरकार इस समस्या को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्रवाई करे.
संसद परिसर में पिछले तीन दिन से विपक्ष लगातार सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेर रही है, जिनमें से एक मुद्दा दिल्ली में जानलेवा बढ़ते प्रदूषण का है. विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिस दौरान उनके हाथों में 'मौसम का मजा लीजिए' का एक पोस्टर था.
दिल्ली पुलिस ने ईंधन चोरी गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों सरदार सिंह और रिंकू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दिल्ली एयरपोर्ट समेत कई राज्यों में पाइपलाइन से ईंधन चोरी की वारदातों को लंबे समय से अंजाम दिया था. राजस्थान में दर्ज केस में ये दोनों फरार चल रहे थे और इनके ऊपर 25,000 का इनाम था. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है.
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में चांदनी महल की सीट आम आदमी पार्टी इसीलिए हार गई है, क्योंकि शोएब इकबाल और उनके बेटे आले मोहम्मद इकबाल बागी हो गए थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ सिर्फ अपना प्रत्याशी उतारा ही नहीं बल्कि जिताया भी. ऐसे में अब पार्टी आले मोहम्मद इकबाल के खिलाफ एक्शन ले सकती है?
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एडवोकेट्स डे प्रोग्राम के मौके पर तीस हजारी कोर्ट परिसर में एक कार्यक्रम में शामिल हुई, जहां उनका तालियों से स्वागत किया गया. इस मौके पर रेखा गुप्ता ने अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्होनें वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी अभिनंदन कर उन्हें धन्यवाद किया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं इंडिया-रूस बाइलेटरल समिट में हिस्सा लेंगे. यह उनका चार साल बाद पहला भारत दौरा है.